आपके घर के लिए 7 सस्ते फर्श विचार

Rita Deo Rita Deo
Hardwood Flooring in Rishikesh, Opulo India Opulo India Suelos Madera Acabado en madera
Loading admin actions …

यदि फर्श विकल्पों के बारे में आपका ज्ञान सिमित है तो घर के लिए अच्छा फर्श बनवाना बहुत महंगा हो सकता है। लेकिन यदि आप उपलब्ध विकल्पों के बारे में जानते हैं, तो बजट के अनुसार उचित फर्श विकल्प चुनने की अधिक संभावना रखते हैं। यह विचार पुस्तक आपका मार्गदर्शन करने और लोकप्रिय सस्ते फर्श विकल्पों के बारे में सुझाव देने के लिए रचा गया है। हमें आशा है कि घर के लिए उपयुक्त फर्श का चुनाव यहाँ से ज़रूर कर पाएंगे या कम से कम विभिन्न फर्श सामग्री के बारे में कुछ ज्ञान हासिल करेंगे।

1. विनील फर्श

विनायल फर्श बैठाने के लिए सबसे आसान फर्श सामग्री माना जाता है खासकर अगर आपकी मौजूदा ज़मीन चिकना और समतल हो। यह सबसे सस्ता भी है क्योंकि इसे मौजूदा फर्श पर लगा सकते हैं और इसमें बड़ी स्थापना का खर्च नहीं होगा। विनील फर्शो के कई नमूने हैं जिन्हे आप मूल्य, सौंदर्यशास्त्र या स्थापना विधि के आधार पर खरीदारी कर सकें। सबसे सस्ता छीलकर चिपकने वाला होता है जिसे टाइल और चादर के रूप में खरीद सकते हैं।

2. लिनोलियम फर्श

लिनोलियम भी स्थापित करना काफी आसान है और गुणवत्ता के आधार पर विनाइल की तरह सस्ता पर ज़ियादा है। यहां चित्रित सुन्दर फूलो से सजा फर्श साधारण रसोईघर में प्राकृतिक सुंदरता लिनोलियम द्वारा जोड़ती हैं।

3. सिरेमिक टाइल्स

FLOORING DESIGN, ART JAIL ART JAIL Suelos

सिरेमिक टाइल्स  से सजे फर्श आपके पैसो का सबसे अच्छा मूल्य देते हैं क्योंकि इन्हे लगाने पर ठोस, टिकाऊ फर्श मिलती है जिसे साफ करना और सुन्दर बनाए रखना आसान है। टाइल्स के बीच की जगहों को साफ करने के लिए थोड़ा मेहनत लग सकता है, लेकिन कोई ये कोई बड़ी तकलीफ नहीं है क्योकि यदि सही ढंग से बैठाया और देखभाल किया जाए तो सिरेमिक टाइल्स महंगे ग्रेनाइट टाइल्स की तरह हमेशा के लिए रह सकते हैं।

4. कंक्रीट फर्श

कंक्रीट फर्श सबसे सस्ता विकल्प उपलब्ध है क्योंकि यह सबसे बुनियादी और सरल फर्श सामग्री है। यह स्टाइलिश भी है और औद्योगिक डिजाइन शैली में आधुनिक बन गया है। कंक्रीट फर्श को कई अलग-अलग तरीकों से पॉलिश किया जा सकता है, और यहां तक कि रंग भी पेश किया जा सकता है। कंक्रीट निश्चित रूप से अधिक टिकाऊ सामग्रियों में से एक है, लेकिन इसके रखरखाव में मेहनत लगता है। इसे दो या तीन सालों में नियमित रूप से चमकाने की जरूरत है ताकि चमक बनी रहे।

5. लैमिनेट फर्श

लैमिनेट सस्ते फर्श विकल्पों में एक  है, लेकिन यह भी जानना ज़रूरी है कि यह दुसरे विकल्पों की तरह टिकाऊ नहीं है। टाइल्स की ऊपरी सतहें में खरोंच नहीं होती और पैर यातायात के लिए उचित हैं और दाग प्रतिरोधी भी लेकिन इनके बीच के जुड़ाव में पानी से नुकसान पहुंच सकता है इसीलिए गीले पोछे से दूरी रखना अच्छा है। इन्हे लगवाने से पहले फर्श विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं ।

6. पुनः प्राप्त दृढ़ लकड़ी


लकड़ी के फर्श बहुत खूबसूरत होते हैं लेकिन उसके उच्च मूल्य के कारण कई लोगों के लिए ये सपना बनी हुई है। इस विकल्प को पूरा करने के लिए लकड़ी के दुकानों से पुनः प्राप्त लकड़ी को लेकर फर्श बनवा सकते है या भाग्यशाली होने पर सस्ती लकड़ी खरीद कर इस तरह सपने को सच कर सकते हैं।

7. कॉर्क फर्श

Linocork (Cork & Linoleum) Granorte Paredes y pisos de estilo clásico Revestimientos de paredes y pisos

कॉर्क सस्ते फर्श विकल्पों के सूचि में ऊपरी छोर पर है, क्योकि यह अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री है जो बैठाने में आसान है,और सुन्दर मंजिल प्रदान करता है। पेड़ के रस और रासायनिक तत्वों से बना ये फर्श उन हिस्सों के लिए उपयुक्त हैं जहाँ मौजूदा सतह चिकनी है।

हमें आशा है कि यहां दी गयी जानकारी उपयोगी लगी। कुछ और कंक्रीट के फर्श विचारों के लिए इस विचारपुस्तक को देखें।

¿Necesitas ayuda con tu proyecto?
¡Contáctanos!

Destacados de nuestra revista